CG – रजत जयंती वर्ष 2025 : संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितम्बर 2025 को होगा…

जगदलपुर। रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितम्बर 2025 को होगा। यह प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर स्थित हॉल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2025 निर्धारित है। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे—प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹10,000 और तृतीय ₹5,000।
संभाग स्तर के तीनों विजेताओं को 4 अक्टूबर 2025 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक प्रतिभागी दिए गए लिंक या क्यूआर कोड से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन या किसी अन्य जानकारी के लिए प्रदीप साहू (मो. 9993644778) से संपर्क किया जा सकता है।