Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – युवा और ऊर्जावान को कमान, छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया बनाए जा सकते हैं BCCI के नए ज्वाइंट सेक्रेटरी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। बता दें कि प्रभतेज भाटिया वर्तमान में BCCI के कोषाध्यक्ष है। यह पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी व्यक्ति को मिला है। अब यह खबर सामने आ रही है कि बोर्ड की नई टीम में उन्हें ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है, जो उनकी प्रशासनिक क्षमताओं और क्रिकेट में दूरदर्शी दृष्टि का प्रतीक है।

ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद विशेष महत्व रखता है। इस भूमिका में अंडर-19 टीम, महिला क्रिकेट टीमों और अन्य राष्ट्रीय स्तर की टीमों के चयन की प्रक्रिया उनके निर्देशन में होती है। इस पद के माध्यम से प्रभतेज भाटिया न केवल राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाएंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ की क्रिकेट व्यवस्था और संरचना को भी नई दिशा देंगे।

प्रभतेज भाटिया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की टीमें हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप हाल ही में दो छत्तीसगढ़ी खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और पहली बार मध्य क्षेत्र की टीम ने दिलीप ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया।

Related Articles

Back to top button