Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां : 2 बाइक की आपस में हुई भीषण टक्कर, मां के लिए बर्थडे केक लाने जा रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर…..

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। नंदिनी थाना क्षेत्र (दुर्ग) में सुखराम साहू (34) अपने बेटे अरमान (6) और बेटी आराध्या (8) को बाइक पर लेकर केक लेने जा रहे थे, तभी उनके साथ सड़क हादसा हो गया। पत्नी का जन्मदिन था और केक लेने के लिए वह बच्चों को साथ लेकर निकले थे।

दशहरा मैदान के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुखराम, उनका बेटा अरमान और बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक के चालक खेमलाल जोगी निवासी पोटिया को भी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को नंदिनी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम अरमान की मौत हो गई। बाद में गंभीर रूप से घायल सुखराम को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी। बेटी आराध्या का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस हादसे ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। एक ही रात में पिता और बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। सुखराम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय दूसरी बाइक काफी तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से यह टक्कर हुई।

Related Articles

Back to top button