छत्तीसगढ़

CG – कहानिका मंच का हिंदी पखवाड़ा दिवस कवि सम्मेलन…

कहानिका मंच का हिंदी पखवाड़ा दिवस कवि सम्मेलन

नया भारत डेस्क‌। दिनांक 21सितंबर 2025 को संध्या 6.00 बजे से कहानिका हिंदी पत्रिका झारखंड के महाराष्ट्र अध्याय द्वारा हिन्दी पखवाड़ा दिवस पर एक आभासी कवि सम्मेलन किया गया।

मंच का संचालन शीला तिवारी बोकारो ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में सेवा सदन प्रसाद मुंबई, सभा अध्यक्ष दिलीप कुमार कसबे मुंबई, विशिष्ट अतिथि के रूप में जय कृष्ण मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक दुबई, सुधीर कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय मीडिया प्रभारी और संयोजक सह प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सदन ने हिंदी के विकाश और प्रचार प्रसार और साहित्यकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला।सभाध्यक्ष दिलीप कुमार ने हिंदी के उत्थान, पतन और इतिहास के अलावा गुजरे जमाने के साहित्यकारों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि जय कृष्ण मिश्रा ने दुबई में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखने के अपने प्रयासों के बारे में बताया और कहा कि दुबई में भी हम लोग हिंदी के प्रचार प्रसार में अनवरत प्रयास रात है।

संयोजक सह प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने संस्था के पूर्व और भावी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था हिंदी के प्रचार प्रसार और विस्तार हेतु लगातार साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रही है।

इस कड़ी में देश के कई राज्यों में ऑफलाइन कवि सम्मेलनों का आयोजन किया गया जैसे _ अयोध्या, हरिद्वार ,वाराणसी, इंदौर, मैहर, चित्रकूट, रांची और काठमांडू नेपाल में सफल आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में 12अक्टूबर2025 को जगन्नाथपुरी में,16 नवंबर को पटना बिहार में ,30 नवंबर को मुंबई, महाराष्ट्र में और 14 दिसंबर 2025 को रायपुर छत्तीसगढ़ में कवि सम्मेलन होने जा रहा है।
संस्था का प्रथम विदेश में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 10 जनवरी 2026 को दुबई में होने जा रहा है।

उसी प्रकार प्रकाशन के क्षेत्र में लगातार एकल और साझा काव्य और गद्य संकलन का प्रकाशन किया जा रहा।जिसमें ऑपरेशन सिंदूर काव्य संकलन का प्रकाशन किया जा रहा है।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में ,लघु कथा लेखन ,कहानी लेखन और काव्य पाठ वीडियो प्रतियोगिता का प्रारंभ 22 सितंबर से किया जा रहा है जिसमें देश विदेश के साहित्यकार भाग लेंगे। सभी चयनित प्रतिभागियों को फरवरी 2026 में रांची झारखंड में सम्मानित किया जाएगा।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ.विनीता पाण्डेय विनीत की कवि मॉंगी लाल मरमिट, वंदना श्रीवास्तव की की सरस्वती वंदना, शीला तिवारी की गणेश वंदना, श्याम कुंवर भारती के देवी गीत, गुड़िया कुमारी गौतम स्वागत गीत और, शीला तिवारी के स्वागत भाषण के साथ हुआ। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का सिलसिला शुरू हुआ।

कवि सम्मेलन में जिन कवियों ने भाग लिया उसमें मुख्य रूप से डॉ विनीता पाण्डेय विनीत, रेखा नेमा सिवनी, डॉ.दीप्ति खरे,डॉ. दीप्ति गौड़ दीप, दिवाकर पाठक, निर्मला कर्ण, पुष्पा पाण्डेय, कल्पना, जय कृष्ण मिश्रा (दुबई), श्याम कुंवर भारती, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मांगी लाल मरमट, सेवा सदन प्रसाद, दिलीप कसबे, शीला तिवरी, वंदना श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुनिता अग्रवाल, आदि शामिल रहे। मंच संचालन शीला तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुँवर भारती ने किया।

Related Articles

Back to top button