CG – हिट एंड रन : माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने जा रही 12वीं की टॉपर छात्रा को थार ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, PSC एग्जाम की कर रही थी तैयारी…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर पैदल मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया. इस हादसे में एक 12वीं की टॉपर छात्रा की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस में सरकारी नौकरी लगने के बाद छात्रा ने तीन साल तक मां बम्बलेश्वरी के दरबार में पैदल जाने की मन्नत कर संकल्प लिया था। इस वर्ष नवरात्र में वह तीसरे साल मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुई थी, लेकिन दरबार तक नहीं पहुंच सकी।
आईएएस की कर रही थी तैयारी
घटना सोमनी थाना इलाके की है। मृतक छात्रा महिमा साहू(20 साल की) भिलाई के अटल आवास जामुल की रहने वाली थी। महिमा साहू 12वीं की टॉपर थी। साल 2023 में उसने 12वीं में टॉप किया था। राज्य में 6वां रैंक हासिल किया था। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी कर रही थी। इसके साथ ही महिमा साहू का कलेक्टर बनने के सपना था। वह आईएएस की तैयारी कर रही थी। महिमा रोज 16 घंटे पढ़ती थी।
पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार थार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे की जांच कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला वाहन रायपुर निवासी राजा सिंह के नाम पर है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।