उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले – जीएसटी रिफॉर्म्स से हर घर को मिल रही बचत। कर सुधार से व्यापार और जनजीवन को नई ताकत – भाजपा का जीएसटी उत्सव कवर्धा में।

कवर्धा/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का असर अब सीधे आमजन और व्यापार जगत पर दिखने लगा है। वस्तुओं के दामों में कमी, कारोबार में सहजता और पारदर्शिता से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसी कड़ी में जिला भाजपा ने कवर्धा में जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन किया।
उत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थानीय बाजार पहुँचे। उन्होंने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर ग्राहकों और व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान गुलाब फूल भेंट कर व्यापारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष पटेल, उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, श्रीकांत उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा –
मोदी जी का सपना केवल कर सुधार करना नहीं, बल्कि जनजीवन में सीधा बदलाव लाना है। जीएसटी रिफॉर्म्स ने हर घर को राहत दी है। यह बदलाव कागज़ पर नहीं, बल्कि लोगों की थाली और दुकानों की रैक पर दिखाई दे रहा है।
जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा –
जीएसटी सुधारों ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। व्यापारियों के लिए प्रक्रियाएँ आसान हुई हैं और जनता को आवश्यक वस्तुएँ सस्ते दामों पर मिल रही हैं। यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से दवाइयाँ, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और स्टेशनरी जैसी वस्तुएँ पहले की तुलना में सस्ती हुई हैं।
ग्राहकों ने इसे एक जन-हितैषी और व्यापारी-हितैषी कदम बताया और कहा कि इससे उनकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ा है।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कवर्धा के श्री मेडिकल, मां दंतेश्वरी फोटोकपियर्स एंड स्टेशनरी मार्ट, बग्गा जनरल स्टोर्स, मुटरेजा रेडियो टाइम, और इंडियन रेडीमेड कपड़ा दुकान जैसे प्रतिष्ठानों पर पहुँचे और लोगों से संवाद किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और मोदी सरकार के सुधारों ने इस रीढ़ को और मज़बूत किया है।
जीएसटी बचत उत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता को जागरूक करने का अभियान है, जिससे वे अपनी बचत और लाभ को महसूस कर सकें।