CG – राजधानी में एक और नक्सली गिरफ्तार, सोने के बिस्कुट और नगदी रकम जब्त…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक और नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, एसआईए ने नक्सली रामा किचाम को भाठागांव इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली के पास से सोने के बिस्किट और नगदी रकम भी बरामद की गई है। हालांकि, अभी तक नक्सली के गिरफ्तार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि, चार दिनों पहले भी एसआईए (SIA) ने रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया था। एसआईए (SIA) ने राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। दोनों ही लम्बे वक़्त से इलाके में नाम और पहचान बदलकर किराये के मकान में रह रहे थे। हिरासत में लिए गए नक्सलियों का नाम जग्गू और कमला है। इनमें महिला नक्सली बस्तर संभाग के बीजापुर की रहने वाली है।