छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों पर मानसून का असर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में मध्यम वर्षा की संभावना है।

यहां दर्ज की गई बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक, मरीं बंगला देवरी 11 सेमी, राजनांदगांव 8, बड़ेबचेली 8, छोटेडोंगर 8, डौंडीलोहारा 7, दुर्गकोंदल 7, अंबागढ़ चौकी 7, अर्जुन्दा 7, तोंगपाल 7, कोंडागांव 6, डौंडी 6, माकड़ी 6, छिंदगढ़ 6, कुमरदा 6, पिथौरा 5, कांकेर 5, फरसगांव 5, धनोरा 5, खड़गांव 5, मानपुर 5, औंधी 5, गुंडरदेही 5, छुरिया 5, दंतेवाड़ा 5 और अन्य स्थानों पर 5 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रायपुर शहर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button