CG – डॉक्टर की लापरवाही से मौत के करीब पहुंची महिला, ऑपरेशन तो किया मगर पेट के अंदर छोड़ दी ये चीज, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख पति के उड़े होश…..

मुंगेली। प्राइवट और सरकारी डॉक्टरों का एक से एक कारनामा अक्सर सामने आते है। कई बार डॉक्टरों की लापरवाही मरीजों के लिए जानलेवा बन जाती है। ऐसा ही एक मामला मुंगेली के अस्पताल से सामने आया है। महिला के प्रसव ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में ही कपड़े का टुकड़ा छोड़ दिया। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराया, जहाँ कपड़े का टुकड़ा निकाला गया। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दरअसल लोरमी के 50 बिस्तर वाले शासकीय अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई एक महिला मरीज के ऑपरेशन के बाद उसके पेट में कपड़े का टुकड़ा ही छोड़ दिया। इस गंभीर लापरवाही के चलते महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। जब हालत गंभीर हुई तो उसे रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने मजबूरी में महिला का निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराया, तब जाकर सच्चाई सामने आई।
डाक्टरों की गंभीर लापरवाही
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का प्रसव ऑपरेशन लोरमी के सरकारी अस्पताल में डॉ. प्रमिला दाऊ ने किया था। ऑपरेशन के बाद महिला को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शुरू में सब ठीक लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब बार-बार डॉक्टर से शिकायत की तो उन्हें सांत्वना देकर टाल दिया गया।
स्थिति बिगड़ने पर महिला को रायपुर रेफर करने की बात कही गई। परेशान परिजन महिला को पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने दोबारा ऑपरेशन किया। इसी दौरान महिला के पेट से कपड़े का टुकड़ा निकाला गया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यह लापरवाही सीधे तौर पर पहले किए गए ऑपरेशन की है।
महिला की नाजुक स्थिति
निजी अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। लगातार दर्द और संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। परिजन दहशत और आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते सही इलाज नहीं मिलता तो महिला की जान भी जा सकती थी।