छत्तीसगढ़

CG-शर्मनाक : मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ ये घिनौना कृत्य, शहर में भड़की आस्था की आग, हिरासत में आरोपी…..

बिलासपुर। न्यायधानी में मुस्लिम युवक के शर्मनाक कृत्य की वजह से माहौल तनावपूर्ण बन गया। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिवलिंग में पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर दुर्गा मंदिर में स्थापित शिवलिंग में पेशाब किया है। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण होने लगा।

नाराज लोगों की भीड़ ने मुस्लिम बस्ती में किया पथराव

घटना से नाराज लोगों की भीड़ ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझाइश दी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। बवाल के दौरान बस्ती में हुई तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

बिलासपुर CSP निमितेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अशरफ खान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button