छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला : बदमाशों ने कांग्रेस नेता और उनके भाई पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ में शामिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप धर और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी इलाके का है। ग्रामीण और श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सोनवाही तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कांग्रेस नेता और उनके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद मौजूदा लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button