छत्तीसगढ़

CG – तहसील साहू संघ का चुनाव हुआ निर्विरोध एस.डी.साहू बने अध्यक्ष तो ईश्वरी साहू सचिव स्वजातीय लोगों ने दी बधाई पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//पाली ब्लाक के ग्राम पोड़ी में बीते 5 अक्टूबर को तहसील साहूकार संघ पाली का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बलभद्र साहू (साहू समाज जिलाध्यक्ष) के उपस्थिति में पदाधिकारियों के चयन प्रक्रिया के दौरान साहू समाज पोड़ी, पाली, नुनेरा, लाफा, पोलमी के सभी स्वजातीय बंधु शामिल रहे। जिसमे अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। निर्विरोध पदाधिकारियों में पोड़ी निवासी एस.डी. साहू अध्यक्ष व ईश्वरी साहू को सचिव चुना गया। इसी प्रकार पाली निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू एवं पोड़ी निवासी अनूपा साहू को उपाध्यक्ष और पोलमी निवासी लव साहू को संगठन सचिव के रूप में चयन किया गया। तहसील साहू संघ के चयन बाद साहू संघ जिलाध्यक्ष बलभद्र साहू ने कहा कि नए तहसील अध्यक्ष के रूप में एस.डी.साहू के नेतृत्व में समाज मे नई ऊर्जा, एकता और प्रगति की लहर आएगी। एस.डी. साहू की कर्मनिष्ठा, संगठन कौशल एवं समाज सेवा की भावना से साहू समाज नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में युवा, महिलाएं तथा वरिष्ठजन एक सशक्त समन्वय के साथ समाज के विकास में योगदान देंगे। वहीं एस.डी. साहू ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान नही बल्कि दायित्व है। हमारा समाज परिश्रम, ईमानदारी एवं एकता की पहचान रखता है। अब समय है कि हम अपने संगठन को और सशक्त बनाए और शिक्षा, स्वावलंबन व सामाजिक जागरूकता को हर घर तक पहुचाएं। अंत मे सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मिलकर युवा और मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने संकल्प लिया। जहां उपस्थित समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button