छत्तीसगढ़

CG – युवक ने उठाया खौफनाक कदम : खुद का गला रेत कर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक सनकी युवक ने खुद का गला रेत कर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में मिली है। गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है युवक सनकी किस्म का था। वह सिलाई मशीन चलाता था लेकिन महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। गांव में उसका एक भाई रहता है। पिछले कुछ समय से वो गांव जाने की जिद भी कर रहा था। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद निवासी रोहित जलतारे (36) उसलापुर के वसुंधरा नगर में रहता था। उसके साथ बड़ा भाई-भाभी और उसकी मां भी रहती थी। रोहित नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर वो नीचे कमरे में सो रहा था। तभी करीब 2.30 बजे उसकी मां ने उसे उठाया, जिसके बाद वो उठकर ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। इस दौरान उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवाले नीचे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वो क्या कर रहा है।

Related Articles

Back to top button