मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कांग्रेस-बीजेपी में विवाद : लोकार्पण कार्यक्रम में मचा बवाल, भाजपा-कांग्रेस में जमकर चले लात-घूंसे, लगे ये गंभीर आरोप…..

On: January 15, 2025 2:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में विवाद हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। जहां कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की है। कांग्रेस विधायक और अध्‍यक्ष व पार्षदों को इसका आमंत्रण ही नहीं दिया गया।

इधर नगर पालिका के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि बीजेपी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष शिवरतन पहुंचे हैं। उपाध्‍यक्ष शिवरतन लोकार्पण करेंगे। इसी बात को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष को किसी तरह से अलग किया।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका भाटापारा में करोड़ो के वाहन व जेसीबी वाहन का लोकार्पण किया जाना है। इस कार्यक्रम में लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक ,अध्यक्ष व पार्षदों को आमंत्रित नहीं किया गया है।

जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। विवाद गहराता देख तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और समझाने बुझाने का प्रयास किया। मौके पर ही एएसपी और डीएसपी के साथ पुलिस बल मौजूद है। कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के द्वारा लोकार्पण किया जाना है, जिससे कांग्रेस नाराज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर देश में पहला शहर बना, जहां पार्थिवी सोसायटी में शुरू हुई वर्चुअल नेट मीटरिंग…

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…