छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाली घटना : अंबेडकर अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के इमरजेंसी गेट से महज 10 फीट दूर नीले पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

इमरजेंसी गेट के पास पॉलीथिन मिली

जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार की सुबह लोगों ने इमरजेंसी गेट के पास डस्टबिन में में पॉलीथिन देखी जिसमे एक नवजात बच्चे की लाश थी। बच्चे की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दी गयी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन जांच में जुट गयी।

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल प्रबंधन ने मौदहापारा पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है। मौदहापारा पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है किसी ने नवजात के जन्म के तुरंत बाद उसे पॉलीथिन में फेंक दिया। किसने नवजात को फेंका है इसका पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button