छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : मेकाहारा के डस्टबिन में बुर्का पहनी महिला ने फेंका नवजात, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग……

रायपुर। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में एक भ्रूण मिला है। अब इस मामले में अपडेट आया है। बुर्का पहनी महिलाओं ने शव को फेंका है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक़, मामला रायपुर स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्तपाल अम्बेडकर अस्पताल मेकाहारा का है। 7 नवंबर की शुक्रवार सुबह सुबह मेकाहारा अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डस्टबिन में पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास मिला था।

मेकाहारा अस्पताल में मिली लाश

शुक्रवार की सुबह लोगों ने इमरजेंसी गेट के पास डस्टबिन में में पॉलीथिन देखी जिसमे एक नवजात बच्चे की लाश थी। बच्चे की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दी गयी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन जांच में जुट गयी। अस्पताल प्रबंधन ने मौदहापारा पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया। मौदहापारा पुलिस जांच में जुट गयी है।

महिलाएं पहले अलग अलग स्कूटी से उतरती हैं। स्कूटी दो पुरुष चला रहे थे। चारों अस्पताल पहुंचते हैं। महिला उतरकर अस्पताल परिसर के खड़ी हो गयी। बुर्के वाली दोनों महिलाएं डस्टबिन के घूमती रही। उसके बाद मौके देखकर शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button