Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं…डुबान क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की समस्या का हुआ समाधान…आज के जनदर्शन में मिले 110 आवेदन…


धमतरी…कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र एवं प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
जनदर्शन के दौरान अरौद डुबान, पटौद, हरफर, बरबांधा, सिलतरा, कलारबाहरा, पहारियाकोन्हा, पटेलगुड़ा, किशनपुरी, उरपुटी एवं कान्दरी के किसानों ने धान उपार्जन केन्द्र दूर होने की समस्या रखते हुए मोंगरागहन केन्द्र से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसानों की मांग पर सहमति जताते हुए मोंगरागहन में वैकल्पिक धान खरीदी केन्द्र स्थापित करने की बात कही।
इसी तरह धमतरी के रामसागर पारा निवासी श्रीमती नागेश्वरी साहू ने विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भैंसमुंडी स्थित संत कबीर मंदिर आश्रम के लखन दास ने आश्रम की भूमि के निजी उपयोग की शिकायत प्रस्तुत की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम कुरूद को मामले की जांच करने कहा।
पंचायत करेली बड़ी में नल-जल योजना की राशि में अनियमितता की शिकायत पर भी कलेक्टर ने जांच कराने के निर्देश दिए।
वहीं ग्राम मल्हारी के गेंदलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि हाल ही में उनके खाते में राशि जारी की जा चुकी है।
मेचका के मोहनलाल जालेश ने सूकर पालन के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
आज के जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, महतारी वंदन, सड़क निर्माण, विद्युत एवं भूमि विवाद से संबंधित कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए।
1 नवम्बर 2024 से अब तक कुल 2869 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2439 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों पर कार्यवाही प्रक्रिया में है।

Related Articles

Back to top button