Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – स्कूल में चाकूबाजी : छात्रों के बीच छिड़ा खूनी संघर्ष, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से किया हमला, शरीर पर कई जगह किए वार, लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चाकू बाजी का मामला सामने आया है। यहाँ आत्मानन्द स्कूल में छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। चाकूबाजी की वारदात भिलाई के सेक्टर 7 स्थित आत्मानन्द स्कूल में हुई है। एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। छात्र के पीठ और कंधे पर ताबड़तोड़ किया। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। वह लहुलुहान हो गया।

जानकारी के मुताबिक़, एक ही क्लास के दो छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसपर हमला कर दिया। घायल छात्र रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता रमेश महतो ऑटो चालक है। इस सम्बन्ध में घायल छात्र के रमेश महतो ने बताया उसके बेटे पर उसके क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने चाकू से हमला कर दिया।

बेटे को शासकीय अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button