Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG News : दिल्ली बम धमाके में CG कनेक्शन! घटना स्थल के पास मिली छत्तीसगढ़ की कार, जानिए किसकी है, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट…..

रायपुर। दिल्ली में लाल किला मेट्रों स्टेशन के पास सोमवार की शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई वाहन जलकर खाक हो गए। साथ ही घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार में लगाया गया था। वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है। घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक कार को स्पॉट किया गया है। कार को भारी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि, छत्तीसगढ़ के नागरिकों के भी हादसे के चलते चोट लगी हो सकती है।

बता दें कि, इलाके में एक छत्तीसगढ़ की मारुति फ्रॉन्क्स कार भी देखी गई। कार को भारी नुकसान पहंचा है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रायपुर स्थित स्काई ऑटोमोबाइल से हुआ था और मालिक बालोद के सिरी गांव के प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। परिवहन विभाग और कंपनी रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का दर्ज है। गाड़ी प्रशांत बघेल के छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव में चलाते थे।

ब्लास्ट में मारूति कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली पुलिस पता लगाने में जुटी हैं कि कार में घटना के वक्त लोग थे या नहीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इधर, छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहे, होटल, गार्डन, बस स्टेंड, बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में पुलिस अलर्ट पर है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गश्त तेज़ कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button