Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर“अनमेट नीड्स एंड फ्रूगल इनोवेशन”विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जानें इससे जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स,पेंड्री मस्तूरी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर “अनमेट नीड्स एंड फ्रूगल इनोवेशन”विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता अनुपम डे,इनोवेशन मोबिलाइज़र,गुजरात ग्रासरूट इनोवेशन ऑगमेंटेशन नेटवर्क (GIAN),अहमदाबाद,गुजरात रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं,जमीनी स्तर पर नवाचारों की आवश्यकता तथा अल्प संसाधनों से अभिनव समाधान विकसित करने के उपायों पर प्रेरणादायक जानकारी दी।

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में संस्था के डायरेक्टर महेन्द्र चौबे, एडमिनिस्ट्रेटर विनीत चौबे,सभी विभागों के प्रिंसिपल,वाइस प्रिंसिपल, विभागाध्यक्षों सहित इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एवं एंटरप्रेन्योरशिप सेल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ आईआईसी प्रेसिडेंट राम खिलावन साहू ने किया। कार्यशाला का सफल संचालन आईआईसी वाइस प्रेसिडेंट सुधा गोयल द्वारा किया गया। समापन टिप्पणी आईआईसी एनआईआरएफ कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र साहू ने प्रस्तुत की तथा आभार प्रदर्शन आईआईसी के ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्य सीताराम सोनी द्वारा किया गया।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा देने वाली सिद्ध हुई।

Related Articles

Back to top button