छत्तीसगढ़

CG-चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर-क्लास के यात्रियों को देगा बेडरोल, कंबर-चादर ढोने का झंझट खत्म, जानें पूरी डिटेल…

डेस्क : दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर अब रायपुर रेल मंडल (Raipur Railway Division)  में भी स्लीपर क्लास यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में चेन्नई मंडल के अधिकारियों से आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है।

रायपुर रेल मंडल  सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यदि सब कुछ समय पर पूरा हो गया, तो नए साल से यह सर्विस शुरू हो सकती है। शुरुआती फेज में इसे कुछ चुनिंदा ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। रेलवे जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा।

चेन्नई डिवीजन में नए साल से शुरू होगी सुविधा

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 1 जनवरी 2026 से स्लीपर क्लास यात्रियों को भी साफ-सुथरा और सैनिटाइज बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ AC कोच में ही मिलती थी, जिसमें चादर, तकिया, कंबल और टॉवल शामिल होते हैं।

पहली बार स्लीपर क्लास में बेडरोल

भारतीय रेलवे पहली बार स्लीपर कोच में बेडरोल सुविधा शुरू करने जा रही है। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

चेन्नई मंडल के अनुसार किराया
पूरा सेट (1 चादर + 1 तकिया + 1 कवर) : 50 रुपए
सिर्फ चादर: 20 रुपए
सिर्फ कवर सहित तकिया: 30 रुपए
यात्री यह बेडरोल कोच अटेंडेंट से ले सकेंगे। यह सेवा टिकट किराए में शामिल नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button