छत्तीसगढ़

CG – करोड़ों के इनामी माओवादियों ने किया आत्म समर्पण, DGP के सामने डाले हथियार……

कोंटा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगे उड़िसा के मलकानगिरी में 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने कई हथियार भी डाले हैं।

राज्य सरकार की ओर से आत्मसर्पण और पुणर्वास नीति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, नक्सल संगठन के तीन स्पेशल जोनल कमेटी के 22 नक्सलियों ने उड़िसा DGP के सामने मंगलवार को सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 84 लाख 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में 10 महिला नक्सली भी शामिल है। सभी 22 नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी , प्लाटून 26 और 31 में एक्टिव थे। 22 नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद नक्सल संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। वहीं उन्होंने 1 AK-47 ,1 SLR , 2 इंसास, 303 राइफल 3 और 2 सिंगल शॉट हथियार भी डाले हैं।

बता दें कि इससे पहले सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए हथियार और विस्फोटक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही कई हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक , 150 CRPF और जिला पुलिस बल सुकमा की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जदरगुंडा एरिया के मीनागट्टा में घने जंगल के बीच नक्सलियों की ओर से संचालित हथियार और विस्फोटक फैक्ट्री का पता चला, जिसे टीम ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। इस दौराव कई हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button