CG News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, छत्तीसगढ़ से सीएम साय समेत 17 नेता होंगे शामिल……

डेस्क। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने चुनाव से जुड़े सभी समय और कार्यक्रम पहले से तय कर दिए हैं, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण चुनाव में छत्तीसगढ़ से भी मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय कार्यपरिषद के कुल 17 सदस्य छत्तीसगढ़ से इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। इनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे। सभी नेता दिल्ली पहुंचकर पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह चुनाव संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि आने वाले चुनावों और संगठन की दिशा इसी नेतृत्व से तय होती है।



