Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

CG – कुकुर्दी केरा में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस बांटी गई मिठाई और जलेबी पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी//मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा में 77वें गणतंत्र दिवस कों बड़े धूम धाम से मनाया गया जहाँ स्कूल हॉस्पिटल ग्राम पंचायत भवन व अन्य संस्थानों कों छोटे बड़े रंग बिरंगे लाइटो से सजाया गया था बच्चों नें कई रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जहाँ गाँव के गणमान्य नागरिकों के साथ सरपंच शत्रुहन सिंह पटेल सचिव बैरिस्टर पटेल उप सरपंच पंच सभी उपस्थित रहें।

इस अवसर पर सरपंच नें बताया कि आज हम 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

1947 में आजादी मिलने के बाद देश को चलाने के लिए नियम और कानून की जरूरत थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान बनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। तब से भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

Related Articles

Back to top button