Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला जैतपुरी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी//मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जैतपुरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला में 77वें गणतंत्र दिवस कों बड़े धूम धाम से मनाया गया जहाँ स्कूल भवन कों छोटे बड़े रंग बिरंगे लाइटो से गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सजाया गया था गणतंत्र दिवस की सुबह स्कूल में ध्वजारोहण के पश्चायत बच्चों नें कई रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जहाँ गाँव के गणमान्य नागरिकों के साथ सरपंच दिलहरण पटेल के साथ उप सरपंच पंच प्रधान पाठक रामप्रसाद पटेल ओमकालेश्वर पोर्ते व पूरा स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक राम प्रसाद नें बताया कि आज हम 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

1947 में आजादी मिलने के बाद देश को चलाने के लिए नियम और कानून की जरूरत थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान बनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। तब से भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

Related Articles

Back to top button