Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – स्कूली छात्रा का अपहरण : स्कूल से लौटने के दौरान दिया वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज…..

रायगढ़। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बालिका से छेड़छाड़ और जबरन उठाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाकिब खान (24 साल) निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़ को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान शाकिब खान लंबे समय से पीड़िता को आते-जाते परेशान कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह स्कूल से वापस अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी शाकिब खान ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को चाकू दिखाकर धमकाया और जबरन कार में बैठा लिया।डरी-सहमी छात्रा विरोध नहीं कर सकी और आरोपी उसे कार में बैठाकर पहाड़ मंदिर रोड की ओर ले गया। यह इलाका अपेक्षाकृत सुनसान माना जाता है। वहां आरोपी ने छात्रा के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की।

इस दौरान आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी और किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को वापस स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह छात्रा ने खुद को संभाला और बाद में अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के सहयोग से पीड़िता महिला थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामला दर्ज किया। अपहरण, धमकी और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया। इसके अलावा छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी शाकिब खान को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button