Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – बेखौफ हुए गांजा तस्कर : पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी, बैरिकेड तोड़ा, 17 लाख का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने और बैरिकेड तोड़ने वाले दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है और 17.50 लाख का गांजा तस्करी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने आरोपियों की कार रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी थी। इस घटना में आरक्षक बाल-बाल बच गये।

जानिए घटना

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

इसी दौरान रायपुर ग्रामीण के थाना विधानसभा पुलिस को सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा की तस्करी करते हुए महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। इस सूचना के बाद तस्करों को पकड़ने महासमुंद पुलिस ने नाकाबंदी की थी, जिसे तोड़कर तस्कर फरार हो गए।

इधर, थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा तस्करों को पकड़ने विधानसभा क्षेत्र आमासिवनी रिंग रोड नंबर 3 में स्थित ब्रिज के पास नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान चारपहिया वाहन सवार तस्कर पुलिस टीम को देखकर वाहन को रूकवाने के लिए खड़े थे। तस्करों द्वारा पुलिस वाहन व कॉन्स्टेबल को टक्कर मारकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिनकों दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में अपना नाम राकेश कुमार गुप्ता व अमित सिंह निवासी महाराष्ट्र का बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में रखे बोरियों में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 किलोग्राम गांजा कीमती 17,50,000 रूपये, गांजा परिवहन में प्रयुक्त किया। कार क्रमांक एमएच 46 सीव्ही 2841 कीमती लगभग 7,00,000 रूपये तथा 2 नग मोबाइल फोन कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 24,70,000 रूपये जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 20(B)(ii)(C) नारकोटिक एक्ट, 3 लोक संपत्ति का निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. राकेश कुमार गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता उम्र 52 साल निवासी साकुर्ली थाना ठाणे जिला ठाणे महाराष्ट्र।

02. अमित सिंह पिता आजाद सिंह उम्र 35 साल निवासी टोंढरे थाना देना बैंक जिला रायगढ़ महाराष्ट्र।

Related Articles

Back to top button