छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप….छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका……

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। धमकी भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।



