Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

बिहान दीदियों से संवाद, पीएमजीएसवाई सड़क व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण…केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला का जिले में मैदानी दौरा, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा…

धमतरी… भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला ने जिले के प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत चारमुड़िया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा ग्राम चर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का भ्रमण किया।
इस अवसर पर श्री शुक्ला को महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत लागू क्यूआर कोड प्रणाली का डेमो प्रस्तुत किया गया। उन्होंने चर्रा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की सराहना की। इसके पश्चात बिहान योजना से जुड़ी महिला दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूटी दीदी, बैंक सखी दीदी, उद्योग सखी दीदी एवं संकुल टीम द्वारा योजनाओं एवं गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
दौरे के दौरान क्लार्ट मैप (CLART Map) के माध्यम से जल योजना निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। साथ ही चाटौद क्षेत्र में ग्रीन फायर वर्क के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया।
संयुक्त सचिव श्री शुक्ला ने बिहान से जुड़ी महिला दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत मुल्ले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित सड़क का निरीक्षण किया।
श्री शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जिले में जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button