खेल

CG – भदौरा में इस तारीख से टेनिस बॉल किक्रेट प्रतियोगिता का होनें जा रहा आयोजन जानें एंट्री आरम्भ और पुरस्कार से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//भदौरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है बता दें कि यह प्रतियोगिता कई वर्षों से कराया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के प्रतिभावान टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों को अपना जलवा बिखेरने का अवसर प्राप्त होगा, यह किक्रेट प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय रहेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 21001रू.व कप द्वितीय पुरस्कार 10001रू.व कप तृतीय पुरस्कार 5001रू.व कप चतुर्थ पुरस्कार 2501रू.व कप रखा गया है,इसके अलावा भी कई आकर्षक इनाम रखा गया है।वही भदौरा टीम के सीनियर खिलाड़ी रामाधार राठौर बताते है कि यह टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाना अवसर प्रदान करना है क्यों की गाँव में क्रिकेट खिलाड़ी व क्रिकेट पर प्यार लुटाने वाले भारी संख्या मौजूद रहते है और गाँव के युवाओं का खेल देख गाँव के दर्शक भी खूब इसका लुफ्त उठाते है और खेल से आपसी प्रेम सौहार्द भी बना रहता है। वहीं भदौरा टीम के स्तम्भ माने जाने वाले रजनीकांत बताते है की भदौरा में होनें वाला यह टूर्नामेंट पुरे गाँव वालों के सहयोग से कराया जा रहा है जिसमे सभी का सहयोग अपेक्षित है खेल से ना सिर्फ लोंग पुरस्कार ट्रॉफी जीत नाम कमाते है बल्कि खेल जीवन का अभिन्न अंग बन चूका है आज की इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में हर कोई बिजी है पर बात क्रिकेट की आती है तो सभी टाइम निकाल कर आते है इससे लोग खेल का मजा भी लें लेते है और खेल खेलते रहने से लोंग फिट भी रहते है।

Related Articles

Back to top button