CG – जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का छापा : इस हाल में थे युवक-युवती, हालत देख मौके पर पहुंची पुलिस के भी उड़े होश, दो आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। शहर के शिवा नगर इलाके में देह व्यापार के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से आरोपी राहुल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रेड के दौरान नकदी राशि, मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
इस मामले में थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत धारा 3, 4 और 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसएसपी शशिमोहन सिंह ने इस कार्रवाई के बाद सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



