खेल

Sports – अंडर 19 टीम ने रच दिया इतिहास लगातार छठी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचकर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//भारत ने बुधवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर 10वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है. इस मैच में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है.

10वीं बार फाइनल में भारत..

बता दें कि आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी के साथ भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 7 विकेट से जीत हासिल की. इसी के साथ टीम इंडिया ने 10वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 6 फरवरी को इंग्लैंड से होगा. बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.1 ओवरों में 311 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब उनके कुल छक्कों की संख्या 15 हो गई है, जिससे उन्होंने संजू सैमसन और गौरव धीमान जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो पहले संजू सैमसन के पास था।

एरोन जॉर्ज का योगदान..

वैभव के अलावा, एरोन जॉर्ज ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 115 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम जीत के करीब पहुँच गई। भारतीय बल्लेबाजों के आत्मविश्वास भरे प्रदर्शन के सामने अफगानिस्तान के गेंदबाज प्रभावी नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button