CG बेमेतरा: ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में पालिका अध्यक्ष, अमोरा इंटेकवेल का किया निरीक्षण
विजय सिन्हा अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784
बेमेतरा:गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहरवासियों को पानी की किल्लत न हो, इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन अलर्ट हो गया है इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अमोरा स्थित इंटेकवेल का औचक निरीक्षण किया और ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया
व्यवस्थाओं की समीक्षा और कड़े निर्देश निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष विजय सिन्हा ने जलापूर्ति की वर्तमान स्थिति, मोटर-पंपों की कार्यक्षमता, पाइपलाइन और जल भंडारण की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि: गर्मी के मौसम में नागरिकों को निर्बाध और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
किसी भी तकनीकी खराबी या समस्या का त्वरित निराकरण हो आपात स्थिति के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं

आम नागरिकों से अपील: “एक-एक बूंद कीमती है”
पालिका अध्यक्ष ने जनता से सहयोग मांगते हुए अपील की कि जल का दुरुपयोग न करें। उन्होंने कहा कि:
”पानी को फिजूल न बहने दें। अपने घरों के नलों में टोंटी (नल की टोपी) जरूर लगाएं ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। जल की एक-एक बूंद कीमती है, इसे सहेजें और समय पर जल कर का भुगतान कर शहर के विकास में सहभागी बनें।”
निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पालिका जलकार्य सभापति गौरव साहू, सभापति विकास तंबोली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




