छत्तीसगढ़

CG -8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, टैक्सी ड्राइवर ने किडनैप कर किया रेप, फिर जो हुआ… सुनकर कांप उठी रूह….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर नवीन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नवीन सोनी ने तेलीबांधा इलाके की दो मासूम बच्चियों को अपनी कार में घूमने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर 8 साल की मासूम और उसकी 11 साल की सहेली कार में बैठ गईं। थोड़ी देर बाद आरोपी ने रास्ते में ही 11 साल की बड़ी बच्ची को कार से नीचे उतार दिया और 8 साल की मासूम को लेकर मौके से फरार हो गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक नवीन सोनी को दबोच लिया और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और अपहरण की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button