CG – 2 दोस्तों की मौत : ब्लैक डे बना बर्थडे, जिस दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने आए थे, उसी के खून से सन गई कार, पसरा मातम..…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज अलसुबह नेशनल हाईवे 30 में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई है, वही 4 छात्र घायल है। घटना अल सुबह साढ़े 4 बजे गोविंदपुर के नजदीक हुई है, हादसे में घायल 4 छात्रों में से 2 की हालत नाजुक है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, दर्दनाक सड़क हादसे में मृत एक छात्र का आज ही जन्मदिन भी था। घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के गोविंदपुर की है।
इलाज के दौरान बर्थडे बॉय की मौत
जानकारी के अनुसार, वेदांत पटेल 16 वर्ष का जन्मदिन था, वह अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ रात 3 बजे के करीब माकड़ी जाने स्विफ्ट डिजायर कार से निकला था, कार 16 साल का छात्र भावेश गजबल्ला चला रहा था, तभी गोविंदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गईं और पोल को ठोकर करते हुए पेड़ जा टकराई, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिस छात्र वेदांत का जन्मदिन था उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही एक अन्य छात्र युवराज 15 वर्ष की अस्पताल लाते समय रास्ते में जान चली गई। 4 अन्य घायल छात्रों को कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां दो छात्र भावेश गजबल्ला 16 वर्ष और आयुष 15 वर्ष की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, दो अन्य छात्र रोहन ध्रुव 19 वर्ष और हर्ष मसीह का इलाज कांकेर मेडिकल कालेज में जारी है। हादसे का शिकार हुए सभी छात्र कांकेर शहर के ही रहने वाले है।
हादसे में मृत दोनों छात्र अपने घरों के इकलौते चिराग थे, दोनों के पिता की भी मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में हादसे के बाद दोनों छात्रों को मां का रो रो कर बुरा हाल है, हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।



