CG – रायपुर में युवती से दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर किया शोषण, अश्लील-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और लाखों रुपए ऐंठ लिए। पंडरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने युवती को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ ब्लैकमेल किया बल्कि उससे लाखों रुपए भी हड़प लिए। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान यहीं काम करने वाले नित्या कुमार बरिहा से हुई, जो महासमुंद जिले के डोंगरीपाली गांव का रहने वाला है और रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता है।
आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने 18 जनवरी 2025 में उससे जरूरत की बात कहकर 52 हजार रुपए ले लिए। वहीं जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उल्टा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख 67 हजार रुपए ऐंठ लिए।
ठगी की शिकार हुई युवती ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और 2 फरवरी को थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरु की और उसे 6 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।



