छत्तीसगढ़

CG – शिक्षिका का अजब-गजब कारनामा, शासकीय कन्या आश्रम में छात्राओं के साथ किया ये कांड…..छात्राओं में दहशत का माहौल….

कांकेर। शासकीय कन्या आश्रम में एक शिक्षिका द्वारा छात्राओं को भूत-प्रेत भगाने के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आश्रम पहुंची जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने शिक्षिका को मौके पर ही फटकार लगाते हुए ऐसे काम से दूर रहने को कहा।

छात्राओं और आश्रम में कार्यरत महिला कर्मचारी के अनुसार, शिक्षिका काकोली देवनाथ कमरों में भूत-प्रेत होने की बात कहते हुए छात्राओं को भयभीत करती है। बार-बार शिक्षिका की इस हरकत से तंग आकर शिकायत की गई, जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर छात्रावास पहुंची।

इस दौरान आश्रम में मिली शिक्षिका को मौके पर ही जिला पंचायत सदस्य ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि छात्राओं के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button