छत्तीसगढ़

CG- आबकारी भवन में आग का तांडव: शराब खरीदने वाली सरकारी कंपनी का ऑफिस जलकर खाक, कंप्यूटर-यूपीएस राख….जांच में जुटी टीम….

रायपुर। रायपुर के लाभांडीस्थित आबकारी भवन में शराब खरीदने वाली छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कंपनी का भी ऑफिस है। यह कंपनी हर महीने करोड़ों रुपये की शराब खरीदती है। आग लगने से कई कंप्यूटर, यूपीएस जलकर खाक हो गए।

उधर, सरकारी शराब कंपनी के महाप्रबंधक ने मीडिया को प्रेस नोट जारी कर बताया कि कल शाम मे लगभग 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन मे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से कार्यालय मे रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है.

अवलोकन से दस्तावेजो को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है. सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी। रात्रि मे आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुँचकर कर भवन में मौजूद अंग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय मे रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया.

आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है. खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर अवलोकन किया गया ! आज सुबह पुनः अधिकारियो द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना मे नुकसान नहीं होना पाया गया.

Related Articles

Back to top button