छत्तीसगढ़
CG – बीच सड़क पर कार बनी आग का गोला, 6 लोगों थे सवार, सभी ने ऐसे बचाई अपनी जान……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीच रास्ते उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार 6 लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। बीच सड़क कार में आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रिंगरोड में अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रैंड में आग लगी। कार सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं। दमकल वाहन मौके पर पहुंचने से पहले आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया था। आवाजाही को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस अमले ने दमकल की मदद से आग को बुझाने के बाद ट्रैफिक दुरुस्त किया।
कार में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाई है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन झारखंड पासिंग का है। घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है।



