छत्तीसगढ़

CG – 2 छात्रों की मौत : नहाने के दौरान एनीकट में डूबे दोनों, 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिले शव…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के मोहरा एनीकट में नहाने गए दो स्कूली छात्र रेण नदी में डूब गए, जिससे हड़कंप मच गया। 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों छात्रों के शव को बरामद कर लिया गया है। यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रामनगर के मोहरा एनीकट में दो छात्र डूब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए मोहरा एनीकट पहुंचे थे, तभी गहरे पानी में दोनों डूब गए। 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिवनंदपुर गांव में रहने वाला आदिल अंसारी (12) और जयनगर कुंजनगर में रहने वाला अयान सद्दाम (15) अपने 4 से 5 दोस्तों के साथ रामनगर के मोहरा एनीकट में नहाने आए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में जा डूबे। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह एक बार फिर से रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया और दोनों के शव बरामद कर लिए गए। दोनों के शव को डेम से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी।

अगर आपकों तैरना नहीं आता और आप गलती से गहरे पानी में गिर जाए, तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और अपने आप को एक दम हल्का छोड़ देना है। अब हाथ और पैर को फैलाकर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे तैरने की कोशिश करें और मदद के लिए चिल्लाएं।

Related Articles

Back to top button