खेल

T20 वर्ल्ड कप दो दो सुपर ओवर अफ्रीका की जीत वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दी मात आज भारत से भिड़ेगा नामीबिया पढ़े पूरी खबर

खेल डेस्क//T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बुधवार को एक बहुत ही रोमांचक मुकाबले में अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में रोमांस अपनी चरम सीमा पर थी और इस मैच में दो-दो सुपर ओवर खेले गए और दूसरे सुपर ओवर में अफ़्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात।

वही दिन के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड आमने-सामने थे जहां वेस्टइंडीज ने अपने युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी।

T20 विश्व कप में भारत पहले ही अपना पहला मैच जीत चुका है उसने ओपनिंग मैच में अमेरिका को हराया था वहीं भारत आज अपने T20 वर्ल्ड कप में दूसरे मैच खेलेगा यह मुकाबला नामीबिया के खिलाफ होगा, बताते चले कि भारत की पहले मैच में टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की नैया पार लगाई थी आज महत्वपूर्ण मैच में सभी की निगाहें भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर होगी।

Related Articles

Back to top button