छत्तीसगढ़

CG – थाने से महिला तस्कर फरार, पहले पुलिसकर्मी को किया बाथरूम में बंद, फिर खुद हो गई फरार……

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने से गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ी गई एक महिला आरोपी फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला ने चतुराई दिखाते हुए एक प्रधान आरक्षक को बाथरूम में बंद कर दिया और मौके से भाग निकली। हालांकि पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही घंटों बाद आरोपी महिला को महासमुंद जिले से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला को दो अन्य आरोपियों के साथ दो दिन पहले गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। फरारी की घटना के बाद टिकरापारा पुलिस ने अलग से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच भी प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button