छत्तीसगढ़

CG – ​मितानिनों का हल्लाबोल : 10 हजार मानदेय समेत 17 सूत्रीय मांग पर अड़े, दी ये चेतावनी…..

डेस्क। छत्तीसगढ़ की मितानिनों (आशा कार्यकर्ताओं) यूनियन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी 17 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने की गुहार लगाई है। यूनियन का साफ कहना है कि कोरोना काल में ‘फ्रंटलाइन वॉरियर’ बनकर जान जोखिम में डालने के बावजूद उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नसीब नहीं हो रही है।

​​यूनियन की सबसे प्रमुख मांग मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग के शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना है। वर्तमान में उन्हें मिलने वाले सरकारी अंश को 2200 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की मांग की गई है।

रविवार को दी जाए छुट्टी

मितानिनों का आरोप है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि के नाम पर बहुत कम भुगतान किया जाता है, वह भी समय पर नहीं मिलता। यूनियन ने मांग की है कि मानदेय का भुगतान टुकड़ों के बजाय हर महीने की 6 तारीख तक एकमुश्त किया जाए। ​मितानिनों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे सातों दिन और 24 घंटे काम के लिए उपलब्ध रहती हैं। रविवार को भी मीटिंग और प्रशिक्षण रख दिए जाने से उनका पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने मांग की है कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर रविवार को उन्हें सभी विभागीय कार्यों से मुक्ति दी जाए। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सामाजिक सुरक्षा की भी मांग उठाई गई है।

Related Articles

Back to top button