T20 वर्ल्ड कप भारत की शानदार जीत ईशान किशन का धमाकेदार बल्लेबाजी पाकिस्तान से मेजबानों का अगला मुकाबला पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया की टीम को 93 रन से शिकस्त दी. फैंस के लिए मुकाबला पैसा वसूल साबित हुआ. बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग हर तरह से इस मैच में भारतीय टीम का बोलबाला रहा।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास बदल दिया है. साल 2012 में भारतीय टीम ने एक ऐसी जीत दर्ज की थी जिसका रिकॉर्ड पिछले 14 साल से बरकरार था. आज वो रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुका है.
इंडिया की शानदार बल्लेबाजी..
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी और धूम मचा डाली. भारतीय टीम की तरफ से ईशान किशन ने महज 24 गेंद में 61 रन की धुआंधार पारी खेली जिसमें 6 चौके जबकि 5 छक्के जमाए. ईशान के अलावा हार्दिक ने भी धमाकेदार अर्धशतक ठोका. हालांकि, आखिरी के 10 ओवर में भारतीय टीम लड़खड़ा गई और 89 रन ही बने जिसके चलते स्कोरबोर्ड महज 206 रन पर रुक गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को होने वाला है। यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। लेकिन इस मैच से पहले ही दोनों टीमों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है।
हाल ही में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने भारत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसके जवाब में तिलक वर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच हमेशा से ही थ्रिलिंग होता है। लेकिन साहिबजादा फरहान ने इसे एक सामान्य मैच बताया। उन्होंने कहा, “जब आप रन बनाते हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं और पिछली पारियों के आधार पर मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। यह एक सामान्य मैच है, और हम इसे सामान्य तरीके से खेलेंगे,
तिलक वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हमें हाल ही में पता चला कि पाकिस्तान खेलने वाला है और हम मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।




