मस्तूरी के जैतपुरी उचित मूल्य की दुकान में लाखों के खाद्यान का गबन 3 महीने के राशन के इंतजार में आज भी ग्रामीण अधिकारी मौन जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा में लगातार उचित मूल्य की दुकानों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है बड़ा भ्रस्टाचार का मामला जैतपुरी से भी निकला है जहाँ ग्रामीण उपभोक्ताओं कों उनके हक का 3 महीने का राशन नहीं मिला जिसमे चांवल शक्कर नमक शामिल है जिसको लेकर बड़ा बवाल मचा था और लगातार शिकायतों का दौर चला पर ना हीं गाँव वालों कों राशन मिला और ना हीं आरोपियों नें रिकवरी की राशि जमा की मालूम हो कि 1650344.6 पैसा रिकवरी का आदेश होनें के बाद अभी तक पैसा जमा नहीं हुआ है इस राशन दुकान कों चंदा के अंजोर स्व सहायता समूह चला रही थी हालांकि आज भी इस मामले में आरोपी पक्ष पेसी में लगातार दौड़ रहें है और मामलें में गरीब ग्रामीण पीस रहें है आपको बताते चलें की जैतपुरी और आश्रित ग्राम सेमराडीह दोनों गाँव कों मिला कर लगभग 1200 राशन कार्ड धारी है जिनको उस समय 3 महीने का राशन नहीं मिला था जिसके बाद ग्रामीणों नें कई बार बिलासपुर पहुंच कर कलेक्टर से शिकायत किया था उसके बाद भी आज तक दोनों गाँव के ग्रामीणों कों 3 महीने का राशन लगभग 12 सौ उपभोक्ताओं कों नहीं मिला है अब ग्रामीण भी सिस्टम से थक हार कर उम्मीद छोड़ चुके है पर सवाल ये है की क्या क़ानून नियम सिस्टम सिर्फ गरीब और असहाय लोगों पर हीं लागु होता है खास कर मस्तूरी क्षेत्र में यहाँ लगातार भ्रष्टाचार का मामला सामने आता तो है पर कार्रवाई पर सवालिया निशान लग जाता है देखना होगा जैतपुरी की गरीब जनता कों कब उनके हक का 3 महीने का राशन मिलेगा और दोषियों कों कब सजा?




