CG – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर c e i R पोर्टल के माध्यम से थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गुम हुए 10 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹1,50,000) ढूंढकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर c e i R पोर्टल के माध्यम से थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गुम हुए 10 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹1,50,000) ढूंढकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
थाना बसंतपुर परिसर में सभी मोबाइल प्रार्थीगणों को विधिवत सुपुर्द किए गए।
अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर प्रार्थीगणों ने जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
आम जनता से अपील है कि लावारिस/गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें, बल्कि निकटतम थाना में जमा करें।
थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आगे भी गुम मोबाइल की पतासाजी लगातार जारी रहेगी।
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की पतासाजी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.02.2026 को विभिन्न कंपनियों के 10 नग गुम मोबाइल (कुल कीमत लगभग ₹1,50,000) बरामद कर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किया गया।

थाना बसंतपुर में प्राप्त आवेदनों के आधार पर गुम मोबाइलों की पतासाजी गंभीरता से करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही की गई और बरामद मोबाइल आवेदकों को सुपुर्दनामा पर दिए गए।

उल्लेखनीय है कि माह जनवरी 2026 में भी इसी अभियान के तहत 12 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹1,70,000) बरामद कर आवेदकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।

प्रार्थीगणों द्वारा जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनता से अपील की गई कि लावारिस/गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न कर नजदीकी थाना में जमा करें। गुम मोबाइलों की पतासाजी हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति, आरक्षक भुनेश्वर जायसी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



