जिला समाचार

आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज उपक्षेत्र बोधसेमरा का भव्य महाशिवरात्रि का आयोजन ..

नगरी…आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज, उपक्षेत्र बोधसेमरा द्वारा आदिदेव बूढ़ादेव की पावन पूजा-अर्चना कर महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया..कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आत्मा राम नेताम (सरपंच) रहे। अध्यक्षता श्री नारद राम ध्रुव ने की।

विशेष अतिथियों के रूप में सुरेश ध्रुव, चंद कुमार ध्रुवंशी, सुरेश नेताम, हुलेश्वर ध्रुव (ग्राम पटेल), श्रीमती शशिकला नेताम, आरती ध्रुव, लीलावती, पुष्पा ध्रुव, सेतबंधु मरकाम, सखा राम मरई, टाकेश ध्रुव, पुरंजन नेताम, हेमलाल मरकाम, संतोष ध्रुव, अर्जुन नेताम, बिसाहू राम मरई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया…इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण सगा समाज का विशेष सहयोग रहा…यह महापर्व भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल बना।

Related Articles

Back to top button