खेल

T20 वर्ल्ड कप ईशान की आंधी में उड़ा पाकिस्तान अभिषेक से बचने करते रहें तैयारी पार्टनर नें उड़ा दी नींद पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की. पड़ोसी मुल्क को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ‘हैंडशेक’ नहीं किया,

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को रविवार कों 61 रन से बुरी तरह हराया. इस बुरी हार के बाद अब पाकिस्तानी टीम पर उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम से नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे अच्छा तो वर्ल्ड कप से बॉयकॉट ही कर लिये होते, कम से कम इज्जत तो बच जाती।

बताते चलें कि भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से करारी शिकस्‍त दी. टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button