CG – बैडमिंटन खेल रहे थे कारोबारी, खेलते-खेलते कोर्ट में अचानक गिर पड़े, मौके पर हो गई मौत, जाने क्या है पूरी खबर……

रायपुर। कारोबारी अमृत बजाज रोजाना बैडमिंटन खेलने अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड जाया करते थे। खेलते-खेलते वे ऐसे गिरे की दोबारा उठ नहीं पाए। हार्ट अटैक से हुई मौत ने परिवार के साथ दोस्तों को भी झकझोर दिया है।
ईदगाह भाठा निवासी कारोबारी अमृत बजाज के बारे में दोस्तों ने बताया कि रोजाना कोर्ट में बैडमिंटन खेलने आया करते थे। अन्य दिनों की तरह वे उस दिन भी बैडमिंटन खेलने कोर्ट आए थे। खेल के दौरान उन्होंने शॉट मारा, और जब शटल गिर गया तो उसे उठाने गए। इस दौरान वे अचानक से गिरे। पहले पहल को साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब हरकत नहीं दिखी तो कोर्ट में मौजूद अन्य लोग उन्हें उठाने पहुंचे।
हालत देखकर उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से हुई यह मौत न केवल परिजनों के लिए बल्कि दोस्तों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रही। बताया गया कि 57 वर्षीय अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे। उनका अंतिम संस्कार मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।



