छत्तीसगढ़
CG – SDM सस्पेंड ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पिटाई से ग्रामीण की मौत मामले में एसडीएम को किया निलंबित, गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई, देखें आदेश……

रायपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी एसडीएम करूण डहरिया को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। करूण डहरिया ने अवैध बाॅक्साइट खनन जांच के दौरान ग्रामीणों से मारपीट की थी। एसडीएम ने तीन ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला किया था। मारपीट की घटना में 62 वर्षीय रामनरेश की मौत हो गई थी।
ग्रामीण की मौत के बाद जिले में जमकर तनाव फैला था। एसडीएम के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव के कारण एसडीएम समेत चार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। अब सरकार ने मामले में में बड़ी कार्रवाई करते हुये एसडीएम को निलंबित कर दिया है।
देखें आदेश




